15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनिज विभाग की ढिलाई! करोड़ों के अवैध रेत भंडारण पर सिर्फ नोटिस, 20 में 12 के पास NOC नहीं…

CG News: रायपुर जिले में करोड़ों रुपए का अवैध रेत भंडारण व्यापारियों ने कर रखा है। इसमें खनिज विभाग की ओर से भंडारण करने के लिए 20 रेत व्यापारियों को अनुमति दी गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
खनिज विभाग की ढिलाई! करोड़ों के अवैध रेत भंडारण पर सिर्फ नोटिस, 20 में 12 के पास NOC नहीं...(photo-patrika)

खनिज विभाग की ढिलाई! करोड़ों के अवैध रेत भंडारण पर सिर्फ नोटिस, 20 में 12 के पास NOC नहीं...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में करोड़ों रुपए का अवैध रेत भंडारण व्यापारियों ने कर रखा है। इसमें खनिज विभाग की ओर से भंडारण करने के लिए 20 रेत व्यापारियों को अनुमति दी गई है। इनमें से 12 लोगों के पास पर्यावरण (जल-वायु सम्मति) की एनओसी ही नहीं है, उसके बावजूद इन्हें भंडारण करने के अनुमति मिल गई।

CG News: 20 लोगों में 12 के पास एनओसी ही नहीं

इन्होंने करोडों रुपए का अवैध रेत भंडारण कर लिया है। अब मामले के सामने आते ही लंबे समय बाद इन व्यापारियों को विगाग की ओर से खानापूर्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खनिज विभाग ने जिन व्यापारियों को रेत भंडारण करने की अनुमति दी है, इनमें से दो की एनओसी समाप्त हो चुकी है।

वहीं चार व्यापारियों ने एनओसी खनिज विभाग में जमा ही नहीं की है। इसके साथ ही खनिज विभाग के दस्तावेजों में 6 व्यापारियों की जानकारी रिक्त है। वहीं शेष 8 व्यापारियों ने पर्यावरण एनओसी (जल-वायु सम्मति) विभाग के पास जमा की है।

उठ रहे सवाल

इस मामले के सामने आते ही विभाग पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर बिना पर्यावरण एनओसी के विभाग ने 12 व्यापारियों को भंडारण करने कैसे अनुमति दे दी। वहीं इस मामले में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की बात की थी। इसके बाद खनिज विभाग ने अब तक नोटिस ही जारी किया है। अब तक किसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

खनिज अधिकारी रायपुर की प्राची अवस्थी ने कहा जिन लोगों ने बिना पर्यावरण एनओसी जमा किए अवैध रेत भंडारण किया है, उन सभी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग