डॉ. रमन ने कहा कि डॉ. मिश्र ने हमेशा समाजसेवा का काम किया है। इलाज के अलावा उन्होंने अंधविश्वास उन्मूलन, टोनही प्रताडि़त महिलाओं के पुनर्वास की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड से छत्तीसगढ़़ को-ऑर्डिनेटर सोनल राजेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव विक्रम सिसोदिया भी मौजूद रहे।