
इस्पात कंपनी का कैशियर दो दिन से लापता पुलिस जाँच में जुटी (Photo AI Image)
Raipur News: @ नारद योगी। शहर की इस्पात कंपनी का कैशियर दो दिन से संदिग्ध हालात में लापता है। उनका मोबाइल बंद है। बाइक भी नहीं मिली है। परिजनों ने उनके गुमशुदा की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज कराई है। चर्चा है कि कंपनी के मालिक ने उन्हें प्रताडि़त किया है। दूसरी ओर कंपनी वालों ने गंज थाने में मौखिक शिकायत की है।
पुलिस के मुताबिक आमापारा निवासी जे प्रकाश साल्वे क्रिस्टल आर्केड स्थित इस्पात कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह वे ऑफिस पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे वहां से निकले। इसके बाद से वे देर शाम तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उन्हें कॉल किया। उनका मोबाइल नंबर बंद मिला। आसपास उनकी तलाश की गई। नहीं मिलने पर आजाद चौक थाने में सूचना दी गई।
पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर लिया है। जे प्रकाश कंपनी में कलेक्शन और कैश का काम देखते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को आशंका है कि कंपनी वालों ने उन्हें प्रताडि़त किया है। दूसरी ओर कंपनी वालों ने भी गंज थाने में मौखिक जानकारी दी है।
वर्जन
आजादचौक थाने में गुमशुदा का मामला दर्ज है। गंज थाने में कंपनी वालों ने मौखिक शिकायत की है। अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।
-दीपक मिश्रा, एसीपी, कोतवाली, रायपुर
Updated on:
13 Mar 2026 12:06 pm
Published on:
13 Mar 2026 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
