
विदेशी लड़कियां पकड़ी गई (photo source- Patrika)
Russian Girls Arrested: रायपुर में तेलीबांधा पुलिस ने बिना वैध वीजा के रह रही दो रूसी युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इन दोनों के खिलाफ वर्ष 2026 में भी एक मामला दर्ज हो चुका है।
जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी शहर में रह रही थीं। पुलिस को संदेह है कि दोनों युवतियां सेक्स रैकेट से भी जुड़ी हो सकती हैं। हाल ही में इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ था कि विदेशों और देश के अलग-अलग राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Russian Girls Arrested: दरअसल, वीआईपी रोड पर हुए एक हादसे और उसके बाद हुए हंगामे के दौरान एक रूसी युवती और भावेश आचार्य से पुलिस ने पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान युवती ने कई अहम जानकारियां दी थीं, जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि तेलीबांधा और सरस्वती नगर क्षेत्र के कई होटलों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
Published on:
13 Mar 2026 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
