6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्यादा नमक खाने के ये हैं नुकसान, एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए आइए जानते हैं

एक वयस्क को एक दिन में 5 ग्राम से ज्याद नमक का सेवन नहीं करना चाहिए

less than 1 minute read
Google source verification
ज्यादा नमक खाने के ये हैं नुकसान, एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए आइए जानते हैं

ज्यादा नमक खाने के ये हैं नुकसान, एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए आइए जानते हैं

कई बार खाने में नमक कम होने पर हम ऊपर से नमक डाल लेते हैं ताकि खाने का स्वाद बरकरार रहे। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें खाने में नमक का अंदाज नहीं होता इसलिए वो जानबूझकर खाने में नमक कम डालते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा में शुमार हो चुकी आपकी यह आदत आपकी सेहत के लिए कितनी ज्यादा हानिकारक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं आज कि खाने में ऊपर से नमक डालने की आदत आपको किस हद तक बीमार कर सकती है। खाने में जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा हो सकता है। इसलिए डॉक्टर्स ने हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त मरीजों को खाने में नमक कम लेने की सलाह देते हैं। ज्यादा नमक खाने की आदत की वजह से आपकी बॉडी में डिहाइड्रेशन हो सकता है जिस वजह से आपके हार्ट और नसों पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे हार्ट अटैक और खून के थक्के बनने और हीमोफिलिया के रोगियों में खून बहुत ज्यादा पतला हो जाता है।