scriptराज्य शासन ने विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की जारी सूची की, देखें डिटेल | List of Chairman, Vice-Chairman, Members of commissions releases see | Patrika News

राज्य शासन ने विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की जारी सूची की, देखें डिटेल

locationरायपुरPublished: Jul 16, 2020 11:15:03 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) के अनुमोदन के पश्चात राज्य शासन (Chhattisgarh Government) द्वारा विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।

CM Bhupesh Baghel write a letter to Union Finance Minister Sitharaman

CM भूपेश ने केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र, कारोबारियों को राहत देने कही ये बड़ी बात

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) के अनुमोदन के पश्चात राज्य शासन (Chhattisgarh Government) द्वारा विभिन्न आयोगों, निगम-मण्डलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार देवेन्द्र बहादुर सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार कुलदीप जुनेजा को छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल, गिरीश देवांगन को छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम, रामगोपाल अग्रवाल को राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, शैलेष नितिन त्रिवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम और सुभाष धुप्पड़ को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार करूणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड, किरणमयी नायक को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, राजेन्द्र तिवारी को छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सुरेन्द्र शर्मा को राज्य कृषक कल्याण परिषद, बालकृष्ण पाठक को छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सफी अहमद को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड, श्री गुरप्रीत बामरा को राज्य खाद्य आयोग, महंत राम सुन्दर दास को राज्य गौ-सेवा आयोग, बैजनाथ चंद्राकर को राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। थानेश्वर साहू को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष, अरूण बोरा को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम, धनेश पाटिला को छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम, चंदन कश्यप को छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड, एम. आर. निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड और मिथिलेश स्वर्णकार को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजकुमारी दीवान को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल को राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष, नीता लोधी अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष, छविन्द्र कर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार महेश शर्मा और सतीश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल़़ का सदस्य, नितिन सिन्हा को छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम का सदस्य, पद्मा मनहर को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य, महेश चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य, नितिन पोटाई को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य और कल्पना सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो