7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्वारंटाइन सेंटर में आया नन्हा मेहमान

डॉक्टरों की टीम द्वारा गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया और उसे डॉक्टरों की निगरानी में महाराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेष कक्ष में रखा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
क्वारंटाइन सेंटर में आया नन्हा मेहमान

क्वारंटाइन सेंटर में आया नन्हा मेहमान

रायपुर. राज्य सरकार द्वारा कोरोना से नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सर्वसुविधायुक्त क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए है। यहां पर क्वारंटाइन अवधि पूर्ण कर रही विशेषकर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का खासतौर पर ध्यान रखा जा रहा है। शनिवार को बलरामपुर के महाराजगंज स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रही एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया और उसे डॉक्टरों की निगरानी में महाराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेष कक्ष में रखा गया है। महिला कुछ दिन पूर्व ही रांची से लौटी थी। उसे उनके पति के साथ क्वारंटाइन किया गया है।

एपीएल कार्डधारियों के लिए नमक वितरण योजना शुरू

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला ने 20 जून की सुबह डॉक्टरों की देखरेख में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सभी सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मां एवं बच्चे दोनों स्वस्थ्य हैं, तथा डॉक्टरों की देखरेख में है। सुरक्षित प्रसव और महिला की उचित देखभाल के लिए महिला के पति ने प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सभी जरूरी चीजों का इंतजाम किया गया है।

निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण को अध्यादेश लाएगी सरकार