20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग सरके चुनर तेरी सरके को लेकर शिकायत, रायपुर में दर्ज हुआ मामला…

Nora Fatehi Song Controversy: सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर रायपुर में विवाद खड़ा हो गया है। इसे अश्लील गाना बताते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है।

2 min read
Google source verification
KD The Devil director wife Rakshita support Nora Obscene Song said more people watch sexual content in films

नोरा फतेही के गाने के सपोर्ट में आई एक्ट्रेस रक्षिता

Nora Fatehi Song Controversy: फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही के हालिया आइटम सॉन्ग “सरके चुनर तेरी सरके” को लेकर रायपुर में विवाद खड़ा हो गया है। इसे अश्लील गाना बताते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक गीत में अश्लील और द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फिल्म के निर्माता, कलाकार, गीतकार और डिजिटल प्लेटफॉर्म यूट्यूब के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत का विवरण अनुराग गुप्ता ने शिकायत में बताया कि फिल्म “KD The Devil” के गीत “सरके चुनर तेरी सरके” में अश्लील और आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जो समाज के लिए अनुचित हैं। उन्होंने कहा कि गीत में मुख्य कलाकार नोरा फतेही और संजय दत्त हैं, गीतकार रकीब आलम (Raqueeb Alam) हैं, जबकि संगीतकार अर्जुन जन्या (Arjun Janya) हैं। शिकायत में कहा गया कि यह गीत न केवल समाज में अश्लीलता फैलाने का प्रयास करता है, बल्कि बच्चों और किशोरों के लिए भी हानिकारक है। अनुराग गुप्ता ने इसे सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन बताया और पुलिस से अनुरोध किया कि गीत के निर्माता और डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।

गीत और विवाद गीत

सरके चुनर तेरी सरके” को YouTube पर रिलीज किया गया है और इसे पहले ही लाखों बार देखा जा चुका है। हालांकि गीत को म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जन्या ने तैयार किया है और गीतकार रकीब आलम ने इसके बोल लिखे हैं। रायपुर में शिकायत करने वाले नागरिक ने कहा कि गीत के दृश्य और बोल द्विअर्थी और अश्लील हैं, जो समाज के लिए उचित नहीं हैं। शिकायत में आगे कहा गया कि फिल्म के निर्देशक और निर्माता भी इस अश्लील सामग्री के प्रसारण के लिए जिम्मेदार हैं। शिकायतकर्ता ने अनुरोध किया कि पुलिस अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें और डिजिटल प्लेटफॉर्म को इस तरह के वीडियो को अवरुद्ध करने के लिए निर्देशित किया जाए।

पुलिस की प्रतिक्रिया सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि गीत और उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री की समीक्षा कर अश्लीलता और द्विअर्थी भाषा के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले में फिल्म निर्माता, गीतकार और कलाकार सभी को नोटिस जारी किया जा सकता है और YouTube जैसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सामग्री की समीक्षा के लिए भी अनुरोध किया जाएगा।

रायपुर में शिकायत दर्ज कराई गई है और स्थानीय समाज में भी इस गीत को लेकर नाराजगी और चिंता बढ़ रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसे गीतों का सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव गंभीर हो सकता है, खासकर किशोर और युवाओं पर। उन्होंने पुलिस से अपेक्षा जताई कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अश्लील सामग्री का प्रसारण रोका जा सके। सिविल लाइंस थाना मामले की जांच शुरू कर चुका है, और आवश्यक होने पर विशेष जांच टीम बनाई जा सकती है। पुलिस गीत के वीडियो और संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म की सामग्री का तकनीकी विश्लेषण कर सकती है। इसके अलावा, फिल्म के निर्माता और निर्देशक को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।