12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की को लिफ्ट दिया तो मुहल्ले के लड़कों को हो गयी तकलीफ, रेस्टोरेंट में की जमकर पिटाई

विजय को अमितनगर भेजकर सोनम को लाने के लिए कहा था। विजय अपनी दोपहिया में सोनम को बैठाकर रेस्टोरेंट पहुंचा। वहां पहुंचते ही उनके पीछे प्रदीप मंडावी अपने साथी के साथ पहुंचा।

less than 1 minute read
Google source verification
लड़की को लिफ्ट दिया तो मुहल्ले के लड़कों को हो गयी तकलीफ, रेस्टोरेंट में की जमकर पिटाई

लड़की को लिफ्ट दिया तो मुहल्ले के लड़कों को हो गयी तकलीफ, रेस्टोरेंट में की जमकर पिटाई

रायपुर. एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली युवती को लिफ्ट देना युवक को महंगा पड़ गया। युवती के मोहल्ले के युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की। बीच बचाव करने आई युवती से भी आरोपियों ने मारपीट की। इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

VIDEO: 10वी पास छात्र ने अपनी ही विधवा अध्यापिका को दी धमकी कहा- मुझसे शादी करो नहीं तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा

पुलिस के मुताबिक राजेंद्र नगर इलाके में प्रकाश दावड़ा कॉम्पलेक्स में महावीर भोजनालय में सोनम गुप्ता और विजय गुप्ता काम करते हैं। बुधवार को सोनम को काम पर आने में देरी हो गई। इसके बाद भोजनालय के संदीप जैन ने विजय को सोनम के घर भेजा और उसे लेकर आने के लिए कहा।

विजय को अमितनगर भेजकर सोनम को लाने के लिए कहा था। विजय अपनी दोपहिया में सोनम को बैठाकर रेस्टोरेंट पहुंचा। वहां पहुंचते ही उनके पीछे प्रदीप मंडावी अपने साथी के साथ पहुंचा। और सोनम को अपनी गाड़ी में बैठाकर क्यों लाए हो, कहकर विजय की पिटाई शुरू कर दी।

यह देखकर सोनम बीचबचाव करने पहुंची, तो युवकों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। रेस्टारेंट में घुसकर सामान में तोडफ़ोड़ भी किया। इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: एक माह की बच्ची, मां और अज्ञात व्यक्ति की अवैध सम्बन्ध के शक में खौफनाक हत्या, चेहरा और गुप्तांग भी जलाया