
लोकसभा चुनाव
रायपुर. देश के 521 सांसदों में से संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ का कोई भी सांसद टॉप 100 में नहीं है। छत्तीसगढ़ के 10 मौजूदा सांसदों में से सबसे अमीर रायपुर सांसद रमेश बैस हैं, जिनके पास 7.31 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन अमीर सांसदों की सूची में उनका नाम 161 नंबर पर आता है। इसके बाद कोरबा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो का नाम है। वे सूची में 166वें नंबर हैं और उनके पास 7.23 करोड़ की संपत्ति है।
सबसे कम संपत्ति बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू के पास है और वे सूची में 448वें नंबर पर हैं। उनके पास कुल संपत्ति 86,61,133 रुपए है। गौरतलब है कि राज्य सरकार में विधायक और मंत्री बनने के बाद दुर्ग सांसद रहे ताम्रध्वज साहू ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा सांसदों ने चुनाव आयोग में अपनी चल-अचल संपत्ति का जो ब्योरा दिया था, उसका एडीआर से विश्लेषण किया है। हाल में इसकी सूची जारी की गई है।
बस्तर सांसद पर प्रकरण दर्ज
छत्तीसगढ़ के 10 मौजूदा सांसदों में से सिर्फ बस्तर के दिनेश कश्यप पर प्रकरण दर्ज है। जबकि देशभर के 521 मौजूदा सांसदों में 174 पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं 106 पर तो गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। दिनेश कश्यप पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज है।
सबसे अधिक क्राइम रिकॉर्ड वाले सांसद महाराष्ट्र के हैं। वहां 48 में से 31 सांसदों पर मामले दर्ज हैं। बिहार में 38 में से 27, उत्तरप्रदेश में 80 में से 25 मध्यप्रदेश में 27 में से 8, झारखंड में 14 में से 5, ओडिशा में 19 में से 3 सांसदों पर आपराधिक मामले हैं। वहीं उत्तराखंड के 5 में से 1, हिमाचल प्रदेश के 4 में से 1, हरियाणा के 10 में से 1 सांसद पर अपराध दर्ज है।
सांसद क्षेत्र संपत्ति (रुपए में)
रमेश बैस रायपुर 7,31,90,135
डॉ. बंशीलाल महतो कोरबा 7,23,03,762
अभिषेक सिंह राजनांदगांव 4,40,93,207
कमलभान सिंह सरगुजा 2,47,73,173
विक्रम उसेंडी कांकेर 2,33,76,000
विष्णुदेव साय रायगढ़ 2,15,76,220
चंदूलाल साहू महासमुंद 2,08,79,652
कमला देवी पाटले जांजगीर 1,82,74,945
दिनेश कश्यप बस्तर 1,61,08,199
लखनलाल साहू बिलासपुर 86,61,133
Published on:
30 Mar 2019 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
