
Buddha Purnima : भगवान बुद्ध ने अहिंसा और विश्व बंधुत्व का दिया संदेश
भगवान बुद्ध ने उपदेश दिया था कि अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस वर्ष 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
World Dengue Day : डेंगू से बचना है तो हर सप्ताह कूलर का पानी करें पूरा खाली
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बुद्ध के पूर्णिमा पर अपने संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, करुणा एवं अहिंसा की भावना को सर्वोपरि मानते हुए पूरे विश्व को नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि आज भी भगवान बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक है। उन्होंने आग्रह किया कि समाज में सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिए भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलें।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तब्दील हुआ 'वृंदावन'
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढऩे का संदेश देती है। भगवान बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : कृषि में गोमूत्र के उपयोग को लेकर छत्तीसगढ़ में हो रही पहल
Published on:
16 May 2022 01:58 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
