16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर भ्रमण पर निकलेंगे जगत के नाथ, रायपुर में सोने की झाड़ू से होगी छेरा पहरा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री लगाएंगे झाडू

Raipur Jagannath mandir rath yatra: राजधानी के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सभी धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं मंगल वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच भगवान अपने दिव्य रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे..
less than 1 minute read
Google source verification
Raipur Jagannath mandir Rath yatra

गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ( Photo - Patrika )

Raipur Jagannath mandir: भगवान जगन्नाथ गुरुवार को बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भम्रण कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सभी धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के तीनों दिव्य रथ पूर्ण रूप से सज-धजकर भक्तों के स्वागत के लिए तैयार हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि 11 वैदिक पंडितों सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक-हवन किया जाएगा।

Raipur Jagannath mandir rath yatra: गायत्री नगर से बीटीआई ग्राउंड

पारंपरिक गजामूंग महाप्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद एवं मंगल वाद्ययंत्रों की ध्वनि के बीच भगवान अपने दिव्य रथों पर विराजमान होकर दोपहर 3 बजे गायत्री नगर से बीटीआई ग्राउंड प्रस्थान करेंगे। इसके बाद विश्राम कर मंदिर प्रांगण में वापसी, फिर मौसी घर के लिए शाम को प्रस्थान करेंगे। इसी तरह पुरानी बस्ती के टूरी हटरी, सदर बाजार, गुढि़यारी, टिकरापारा से भी रथयात्रा निकलेगी।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री लगाएंगे झाडू

परंपरा अनुसार महामहिम राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान के रथ के समक्ष सोने की झाड़ू से 'छेरा पहरा' की ऐतिहासिक सेवा करेंगे। यह परंपरा राजा से लेकर सामान्य जन तक सभी के लिए सेवा, समर्पण और विनम्रता का संदेश देती है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां भी

रथयात्रा के दौरान महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां, पारंपरिक लोकनृत्य भी होगा। "जय जगन्नाथ" के गगनभेदी जयघोषों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय होगा।