16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महादेव सट्टा में हर महीने मिलता था 450 करोड़ रुपए, भूपेश बघेल का बड़ा खुलासा, BJP को बताया किंग

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के कारोबारी विकास गर्ग को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला बोला हैं। कहा कि आरोपी को संचालन को भाजपा के शीर्ष नेताओं का संरक्षण प्राप्त था..
2 min read
Google source verification
Mahadev satta App case

महादेव सट्टा मामले गर्ग की गिरफ्तार पर भूपेश बघेल का बयान ( Photo - Patrika )

Mahadev Satta App Case: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट जारी कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास गर्ग भाजपा, दिल्ली के आर्थिक प्रकोष्ठ के चेयरमैन हैं और भाजपा के पूर्व विधायक नंद किशोर गर्ग के पुत्र हैं।

Mahadev Satta App: बीजेपी नेताओं का संरक्षण प्राप्त

उनका आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के संचालन को भाजपा के शीर्ष नेताओं का संरक्षण प्राप्त था और कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर आंतरिक विवाद के बाद ही ईडी ने कार्रवाई की। भूपेश का दावा कि गर्ग कथित तौर पर महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से हर महीने लगभग 450 करोड़ रुपए की कमाई कर रहे थे। हालांकि, इन दावों के समर्थन में उन्होंने कोई दस्तावेज या साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया।

गर्ग का भाजपा से कोई सरोकार नहीं: मिश्रा

रायपुर. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। (Mahadev Satta App) उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले और गिरफ्तार आरोपी विकास गर्ग का भारतीय जनता पार्टी से कोई सरोकार नहीं है।उन्होंने बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने खुद ऐसे आपराधिक तत्वों को प्रश्रय दिया और पाला-पोसा है। भूपेश सरकार के कार्यकाल में जितने भी अपराधी थे, वे सब उन्हीं के समर्थक या सम्पर्क वाले रहे हैं।

बीजेपी किसी भी अपराधी को नहीं बख्शता

भाजपा का स्पष्ट नीतिगत स्टैंड है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़ा पैसा हवाला के जरिए विकास गर्ग तक पहुंचता था, जिसकी गहनता से जांच हो रही है। भाजपा सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति पर काम करती है।

आरोपी गर्ग ईडी की रिमांड पर

ईडी ने महादेव सट्टा मामले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के कारोबारी विकास गर्ग को पूछताछ के लिए 24 जुलाई तक रिमांड पर लिया है। उसे बुधवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडेय ने बताया कि अदालत ने विकास को 10 दिनों की ईडी की रिमांड पर भेजा है। पूछताछ करने के बाद 24 जुलाई को दोबारा कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।