
बेटे की हत्या कबूल कराने पत्नी सहित परिवार को बनाया बंधक फिर.. 26 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र के मोहदी गांव के खेत में मिली सरिता यादव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, 20 मार्च को सरिता यादव घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट विधानसभा थाना में दर्ज कराई थी। मृतका की सड़ी-गली लाश खेत में मिली थी। पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड के जरिए मृतका की पहचान की।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी ने सरिता से दूसरे युवक के बारे में पूछा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और नाबालिग प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरिता का गला दबा दिया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के एक क्लर्क आकाश श्रीवास्तव को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने विभागीय कामकाज में मिलीभगत कर सरकारी खजाने से 18 लाख की राशि अपने और रिश्तेदारों के खातों में जमा कर ली। यह घोटाला साल 2023 से 2025 के बीच हुआ था। घोटाले का खुलासा विभागीय जांच में हुआ, जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और वह फरार हो गया था। आरोपी की तलाश के बाद रायपुर पुलिस ने उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया कि आकाश श्रीवास्तव को संरक्षण देने और घोटाले में सहयोग करने के आरोप में विभाग के अपर संचालक सीएल देवांगन को भी निलंबित कर दिया गया है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। विभागीय कार्रवाई के तहत आरोपी क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है और उसकी गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़ आया है।
Updated on:
26 Mar 2025 10:53 pm
Published on:
26 Mar 2025 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
