23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Floods: बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मध्यप्रदेश, ओडिशा और गोवा सरकार ने बढ़ाया हाथ
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Videos / Floods: बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मध्यप्रदेश, ओडिशा और गोवा सरकार ने बढ़ाया हाथ

Floods: बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मध्यप्रदेश, ओडिशा और गोवा सरकार ने बढ़ाया हाथ

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिया धन्यवाद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 8 Sep 2025, 12:12 AM IST

Floods: बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के लिए मध्य प्रदेश, ओडिशा (Odisha) और गोवा सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इन तीनों राज्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि और राहत सामग्री भी भेजी है। गुजरात (Gujarat) से भी जल्द सहायता मिलने की उम्मीद है। इससे बाढ़ प्रभावितों के राहत कार्य में और भी तेजी आएगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में भारी बारिश (Heavy Rains) से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता राशि और राहत सामग्री भेजने पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया है। साथ ही ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी और गोवा (Goa) के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत का आभार जताया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार ने भी बाढ़ पीड़ितों (Flood Affected) को तत्काल सहायता पहुंचाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें : एम्स रायपुर में ‘देव हस्त’ रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का शुभारंभ