scriptदूरदर्शन पर हिट हुई ‘महाभारत’, अब इस चैनल पर होगा इसका दोबारा प्रसारण | 'Mahabharata', a hit on Doordarshan, will be telecast again on this ch | Patrika News

दूरदर्शन पर हिट हुई ‘महाभारत’, अब इस चैनल पर होगा इसका दोबारा प्रसारण

locationरायपुरPublished: May 17, 2020 07:38:28 pm

Submitted by:

lalit sahu

डीडी भारती पर टेलिकास्ट हुई ‘महाभारत’ को दर्शकों के प्यार मिला था। उन्होंने इस धार्मिक सीरियल को काफी पसंद किया था। पब्लिक रिस्पॉन्स को देखते हुए ‘महाभारत’ को टीवी पर दोबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया गाया है।

दूरदर्शन पर हिट हुई ‘महाभारत’, अब इस चैनल पर होगा इसका दोबारा प्रसारण

दूरदर्शन पर हिट हुई ‘महाभारत’, अब इस चैनल पर होगा इसका दोबारा प्रसारण

आपको बता दें कि बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ ने उस दौर में एक खास पहचान बनाई थी। पहले एपिसोड से लेकर अंतिम एपिसोड तक इसने दर्शकों को जोड़े रखा था। उन्हें बांधे रखा था। हर सीन इतना प्रभावशाली था कि दर्शक सारा काम खत्म कर टीवी के आगे ‘महाभारत’ देखने के लिए बैठ जाया करते थे। अब फैन्स के लिए एक और खुशखबरी आई है। वह ये कि ‘महाभारत’ को स्टार भारत पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा।
विभिन्न राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लाने राज्य सरकार ने दी 43 विशेष ट्रेनों सहमति

जहां ‘रामायण’ ने टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े, वहीं ‘महाभारत’ भी पीछे नहीं रही। ‘रामायण’ की तरह ‘महाभारत’ की भी पब्लिक डिमांड जारी है। टेलीचक्कर के मुताबिक बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ को अब स्टार भारत पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा। यह 18 मई से रोज रात 8 बजे शुरू होगी।
लॉकडाउन में भी रोज अच्छी कमाई कर रहे हैं जयसिंह

आपको बता दें कि सीरियल में श्रीकृष्ण, पांडव, द्रौपदी, भीष्म पितामह, शकुनि, कौरव सभी किरदार पर्दे पर एक युद्ध के मैदान में नजर आए थे। लेकिन वास्तव में यह सभी काफी अच्छे दोस्त थे। और सेट पर आखिरी दिन सभी एक्टर्स एक-दूसरे के गले लगकर रोए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ‘महाभारत’ की शूटिंग लोकेशन पर सभी एक्टर्स रोते नजर आ रहे थे। पर्दे पर वे एक-दूसरे के प्रति चाहे कितनी ही नफरत दिखा लें, लेकिन असल में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो चुकी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो