
Mahadev Satta App: मुंबई-पुणे के बाद पुलिस ने अब बिहार के पटना शहर में चल रहे महादेव बुक सट्टा ऐप के अड्डे पर छापा मारा। मौके से पैनल चला रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
Mahadev Satta App: पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ में बिहार के पटना में भी महादेव सट्टा ऐप का बड़ा रैकेट चलने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने पटना के एक मकान में छापा मारा। मौके से राज चौहान, बबलू चौहान और रंजन चौहान को गिरफ्तार किया गया। तीनों महादेव 45 और लोटस 365 की आईडी, पैनल लेकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल, 6 लैपटॉप, 1 राउटर सहित कुल 5 लाख जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गंज थाने में पहले से छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 7, 420, 120बी, भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी, आईटी एक्ट की धारा 66सी का अपराध दर्ज है।
Mahadev Satta App Case: 245 बैंक खातों में एक करोड़ से ज्यादा होल्ड: मौदहापारा के मामले में पकड़े गए सटोरिए के 245 बैंक खातों का पता चला है। इन बैंक खातों में सट्टे की कुल 1 करोड़ 47 लाख 9 हजार 977 रुपए होल्ड कराया गया है। ये 7 अलग-अलग बैंकों के खाते हैं, जिसमें सट्टे के पैसों का ट्रांजेक्शन हुआ है। इस मामले में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे 12 लैपटॉप, 61 मोबाइल फोन, 8 पासबुक, 5 चेक बुक तथा 10 एटीएम बरामद किया जा चुका है।
महादेव बुक सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अलावा इस मामले की जांच ईडी भी कर रही है, लेकिन ईडी भी तीनों आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। हाल ही में एसीबी ने भी अलग से जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सौरभ ने कई देशों में सट्टे की रकम को खपाया है। ज्वेलरी, जमीन, कंस्ट्रक्शन में काली कमाई को खपाया है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई में भी उसके खास एजेंटों ने पैसा खपाया है। ऐसे लोगों को जांच एजेंसियां पकड़ नहीं पा रही है।
ईओडब्ल्यू ने बिहार के पटना में सट्टा खिलाने वाले दुर्ग के निलंबित आरक्षक सहदेव यादव को गिरफ्तार किया। उसे राजनांदगांव के सोमनी स्थित एक ढाबा से हिरासत में लिया गया था। साथ ही 11 बैंक खातों में जमा करीब 2 करोड़ रुपए फ्रीज कर सटटे की रकम से खरीदे गए एक इनोवा वाहन को जब्त किया गया है।
बताया जाता है कि गिरफ्तारी के डर से वह पिछले काफी समय से फरार थी। ईओडब्ल्यू की टीम उसकी तलाश कर रही थी। बताया जाता है कि महादेव ऑनलाइन बुक के प्रमोटर्स सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी के सम्पर्क में रहकर हवाला के लेन-देन में शामिल था। साथ ही पिछले 3 साल से सटटा का पैनल ऑपरेट कर रहा था।
इसका एक पैनल पटना (बिहार) में संचालित था, जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसकी निशानदेही पर 11 बैंक खातों के करीब 02 करोड़ रुपए फ्रीज किए गये हैं। गिरफ्तार किए गए सहदेव से करोडो़ं रुपए की जमीन खरीदने की जानकारी मिली है।
इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि उसके दोनों भाई अर्जुन और भीम सिंह यादव महादेव सट्टा प्रकरण में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए हैं। दोनों को सट्टा खिलाने और वसूली करने के आरोप में निलंबित किया गया है।
Published on:
12 Jul 2024 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
