10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: छत्तीसगढ़ के 59 निजी हॉस्पिटलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 33 अस्पतालों को किया निलंबित, 26 का भुगतान रोका

CG News: सीएमएचओ कार्यालय की अनुशंसा व समीक्षा के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की है। 21 अस्पतालों ने एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया, उन्हें आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है।

2 min read
Google source verification
CG News: छत्तीसगढ़ के 59 निजी हॉस्पिटलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 33 अस्पतालों को किया निलंबित, 26 का भुगतान रोका

CG News: @पीलू राम साहू। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को अनियमितता व जरूरी गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर 59 निजी अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 33 अस्पतालों को निलंबित किया गया है और 26 का प्री आर्थराइजेशन व भुगतान रोका गया है। ये अस्पताल राजधानी समेत विभिन्न जिलों के हैं।

आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों को एचईएम 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था। इसके लिए अंतिम तिथि पिछले साल 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी। कई बार रिमांइडर के बाद भी अस्पतालों ने कोई ध्यान नहीं दिया। यही नहीं क्वेरीज का जवाब भी नहीं दिया गया।

सीएमएचओ कार्यालय की अनुशंसा व समीक्षा के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की है। 21 अस्पतालों ने एक बार भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया, उन्हें आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है। 12 अस्पतालों ने जरूरी जानकारी अपडेट नहीं की और विभाग के सवालों का जवाब नहीं दिया, इसलिए इसे योजना से सस्पेंड किया गया है। इसी तरह 26 अस्पतालों का आवेदन अपूर्ण मिला। फिर से आवेदन नहीं किया। ऐसे अस्पतालों का प्री आर्थराइजेशन व भुगतान रोका गया है।

.अस्पताल निलंबित

  • न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल बेमेतरा- एपी सर्जिकल सेंटर दुर्ग
  • आईएमआई हॉस्पिटल दुर्ग
  • एयूएम हॉस्पिटल दुर्ग
  • सांई कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल दुर्ग
  • गंगोत्री हॉस्पिटल दुर्ग
  • सोमेश्वर हॉस्पिटल गरियाबंद
  • सेवा भवन हॉस्पिटल महासमुंद
  • जौहरी अस्पताल रायपुर
  • महादेव हॉस्पिटल रायपुर- न्यू रायपुरा अस्पताल रायपुर
  • शिवम हॉस्पिटल रायपुर
  • सौभाग्य हॉस्पिटल रायपुर
  • जैन हॉस्पिटल रायपुर
  • लक्ष्मी अस्पताल एवं प्रसूति गृह रायपुर
  • सिद्धि विनायक हॉस्पिटल रायपुर
  • वरदान अस्पताल रायपुर
  • वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर
  • श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर
  • मां शारदा नर्सिंग होम रायपुर
  • ओम नेत्र केंद्र एंड लेजर विजन रायपुर

जानकारी अपडेट नहीं करने एवं क्वेरी का जवाब नहीं देने पर

  • पिनाकी शोभा अस्पताल एवं प्रसूति देखभाल जीपीएम
  • एमडी मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल जांजगीर-चंपा
  • नेताम अस्पताल एवं इंफर्लिटी सेंटर कोंडागाँव
  • श्री उत्तम सांई केयर हॉस्पिटल महासमुंद
  • श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर
  • श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर
  • श्री महावीर हॉस्पिटल रायपुर
  • श्री साई राम हॉस्पिटल रायपुर
  • कालड़ा नर्सिंग होम रायपुर
  • कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर
  • प्रज्ञा हॉस्पिटल रायपुर
  • लाइफ केयर हॉस्पिटल, रायपुर

भुगतान एवं प्री आर्थराइजेशन रोका गया

  • शकुंतला अस्पताल बालोद
  • सुविधा हॉस्पिटल दुर्ग
  • रूपजीवन हॉस्पिटल कवर्धा
  • श्री राधे कृष्णा केयर हॉस्पिटल महासमुंद
  • पांडे नर्सिंग होम रायपुर
  • दृष्टि नेत्रालय रायपुर
  • वैदेही अस्पताल रायपुर
  • अनंत अस्पताल रायपुर
  • श्री साई केयर हॉस्पिटल रायपुर
  • अनुष्का हॉस्पिटल रायपुर
  • ममता हॉस्पिटल रायपुर
  • लालमती मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल रायपुर
  • कर्मा हॉस्पिटल रायपुर
  • श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर
  • रायपुर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर रायपुर
  • श्री मां शारदा आरोग्यधाम अस्पताल रायपुर
  • रूपजीवन अस्पताल रायपुर
  • श्री दानी केयर हॉस्पिटल, रायपुर
  • जीवन अनमोल अस्पताल रायपुर
  • सद्भावना हॉस्पिटल, रायपुर
  • एकता चिल्ड्रन अस्पताल रायपुर
  • चंद्राणी सरदारीलाल आई एवं ईएनटी अस्पताल रायपुर
  • रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल रायपुर
  • आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर
  • छत्तीसगढ़ नेत्र अस्पताल रायपुर
  • शाश्वत हॉस्पिटल रायपुर……….