28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारवाड़ी तरीके से बनाएं लहसुन की तीखी चटनी

रोटी- पराठे के साथ लगती है टेस्टी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Lalit Sahu

•

Updated: 27 Sep 2021, 8:48 PM IST

मारवाड़ी तरीके से बनाएं लहसुन की तीखी चटनी

मारवाड़ी तरीके से बनाएं लहसुन की तीखी चटनी

खाने के साथ अचार, पापड़ और चटनी मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो खाने के साथ चटनी, पापड़ या आचार को एंजॉय करते हैं तो आपको मारवाड़ी तरीके से बनी लहसुन की तीखी चटनी खूब पसंद आएगी। आइए जानें कैसे बनाई जाती है मारवाड़ी तरीके से लहसुन की चटनी।

मारवाड़ी लहसुन की तीखी चटनी बनाने की सामग्री
1/4 कप लहसुन की कलियां
25 ग्राम सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच इमली
1 छोटा चम्मत जीरा
1 इंच अदरक
1/2 कप तेल
नमक

मारवाड़ी लहसुन की तीखी चटनी बनाने का तरीका
सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें और एक कढ़ाई में 1/4 कप तेल डाल कर गर्म करें। फिर सूखी लाल मिर्च डाल कर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए मिर्च को करारा होने तक तले। इसे होने में कम से कम 5 से 6 मिनट लगते हैं। अब मिर्च को निकालें और लहसुन को डालकर भून लें। अब इसमें इमली जीरा और अदरक डाल कर गैस बंद कर दें। साथी ही लगातार चलाते रहे जब ठंडा हो जाए को सभी चीजों को मिक्सर में डालें और पीस लें इसे हल्का दरदरा पीसें और फिर नमक मिलाएं और 2-3 चम्मच तेल मिलाकर अच्छे से पीस लें। मारवाड़ी लहसुन की तीखी चटनी तैयार है।

ध्यान दें
इसे किसी टाइट कंटेनर में भर के रखें। ये चटनी बिना फ्रिज के 30 से 40 दिन तक स्टोर कर के रखी जा सकती है। इसे बाजरे की रोटी, पराठे, पूरी या फिर दाल चावल के साथ भी खाया जा सकता है।