रायपुर. एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर रेस्टोरेंट का निर्माण पहले ही कर दिया गया है, लेकिन लगातार टेंडर के बाद भी फर्मों के नहीं आने की वजह से एयरपोर्ट प्रबंधन को बार-बार टेंडर जारी करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने अब उम्मीद जताई है कि कीमतें घटाने के बाद अब राहत मिल सकती है। एयरपोर्ट निदेशक डॉ. राकेश सहाय ने बताया कि माना एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के करीब रेस्टोरेंट के लिए लंबे समय से प्रयास जारी है। मासिक किराए को लेकर कीमतें घटाते हुए फिर से टेंडर जारी किया गया है, जिसमें फर्मों ने दिलचस्पी दिखाई है।