
Vishnu cabinet meeting decision: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 3 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मंत्रिमंडल के विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। इसमें सीजीपीएससी में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच को मंजूरी मिलने की चर्चा है। बैठक में धान खरीदी की भी समीक्षा होगी।
इसमें धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर फैसला हो सकता है। इसके अलावा बैठक में राजिम कुंभ और श्रीरामलला के दर्शन को लेकर भी फैसला हो सकता है। राजिम कुंभ को फिर से शुरू करने के लिए सरकार मंत्रिमंडल में फैसला लेकर अध्यादेश ला सकती है। इसके अलावा बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर फैसला हो सकता है।
वहीं पूर्व में जो—जो योजनाएं चल रही है। उसे बंद करने पर भी आज ही फैसला लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है पूर्ववर्ती सरकार ने युवाओं को रोजगार भत्ता दे रही थी। वहीं चुनाव के बाद से अब तक दो किश्तों का भुगतान नहीं हुआ है। ऐेसें में नई सरकार इस पर रोक लगा सकती है।
Published on:
03 Jan 2024 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
