लैंग्वेज पेपर में 50 नंबर के सवाल छत्तीसगढ़ी भाषा पर पूछे गए। पेपर में छत्तीसगढ़ी मुहावरों और हाना के हिन्दी आशय भी पूछा गया। इसमें नंदिया बैला होना, जागे जागे सुतना, दॅईहा नइ खॅुदना, केरा पान कस डोलना, पहार में चारा चरे अऊ चट्टान मं पानी पिये शामिल थे। पेपर में रचनाकारों के बारे में भी पूछा गया। इसमें कौशल्या के कोसला, तुलसी के बिरवा जगाय और शिवायन के रचनाकार कौन है। छत्तीसगढ़ी शब्दों का हिन्दी समानार्थी शब्द पूछे गए।