बैठक को पारदर्शी बनाने मीडिया के लिए विशेष गैलरी बनाई गई है, जहां प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, ताकि वे पूरी कार्यवाही को साफ-साफ देख और रिपोर्ट कर सकें। बैठक के दौरान पार्षदों को सभा कक्ष के भीतर स्वल्पाहार नहीं दिया जाएगा। उन्हें बाहर जाकर चाय-नाश्ता लेने की सलाह दी गई है। साथ ही, सभी सवालों और एजेंडों की लिखित प्रतियां पार्षदों को उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे बैठक में पूरी तैयारी के साथ भाग ले सकें।