5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है अक्षय कुमार का दीवाना, मेडल से भर रहा झोली

मजदूर के बेटा ओमप्रकाश नेपाल में भी दिखा चुका है कराते में टैलेंट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 25 Apr 2022, 10:51 PM IST

ये है अक्षय कुमार का दीवाना, मेडल से भर रहा झोली

पान मसाल एड के लिए काफी ट्रोल किए जा चुके हैं अक्षय।

ताबीर हुसैन @ रायपुर. ये है साढ़े सत्रह साल का ओमप्रकाश बंजारे। बचपन से इसे खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय पसंद है। वह ब्लैक बेल्ट अक्षय कुमार की हर फिल्म देखता है। इतना ही नहीं अक्षय से प्रभावित होकर खुद भी कराते की दुनिया में आ गया। देश के विभिन्न शहरों में तो खेला ही, नेपाल में भी देश का डंका बजा दिया। जून में अमृतसर में होने वाले अंडर 19 नेशनल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा। सिपेट में पढ़ाई कर रहा ओमप्रकाश ने बताया, कराते में मेरी रुचि इतनी ज्यादा थी कि मेरी स्कूलिंग प्रभावित हो गई थी। मैं जैसे-जैसे बड़ा हुआ कराते मेरी शिराओं में घुलता गया। मेरी झोली मैडल से भरती गई। इससे मेरा उत्साह कई गुना बढ़ गया। पिता मजदूरी करते हैं। उन्हें बहुत खुशी होती है कि मैं अपने राज्य का नाम रोशन कर रहा हूं। मुझे मेजर ध्यानचंद और मेजर मनमोहन सिंह अवॉर्ड मिल चुके हैं।

मार्शल आर्ट प्रीमियर लीग

मैंने मार्शल आर्ट प्रीमियर लीग में एमपी की तरफ से खेला हूं लेकिन कोविड के चलते लीग पूरी नहीं हो पाई। मुझे 1 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा गया था। साल 2018 में नेपाल में आयोजित अंडर 17 चैंपियनशिप में भारत समेत 10 देशों ने पार्टिसिपेट किया था। मैंने देश का प्रतिनिधित्व किया था और जीत भी दिलाई थी।

हमें अच्छाई को ग्रहण करना चाहिए

इन दिनों अक्षय पान मसाला के एड को लेकर ट्रोल किए जा रहे हैं। ओमप्रकाश से पूछने पर वे कहते हैं, ये सही है कि फिल्मी सितारों की देखादेखी उनकी फैंस भी वैसा करते हैं लेकिन मैं इस मेरा मानना है कि हमें अच्छाई पर ध्यान देना चाहिए न कि बुराई पर। मैं तंबाकू या पान मसाला कुछ नहीं खाता।