
राजभवन में आयोजित होगा मेरी माटी मेरा देश - अमृत कलश यात्रा
रायपुर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी ग्राम पंचायतों से भारत के शहीदों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की गई। प्रदेश के 33 जिलों के 146 विकासखंडों के अंतर्गत हर गांव से संग्रहित मिट्टी, राजभवन लायी जायेगी। इस अवसर पर राजभवन में 27 अक्टूबर 2023 को राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलशों को राजधानी नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर पहुंचाया जायेगा। जहां विभिन्न राज्यों से लाई गई मिट्टी से शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।
सी.आर.पी.एफ. एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय से मेरी माटी मेरा देश - अमृत कलश यात्रा का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। राज्यपाल ने भव्यतापूर्ण कार्यक्रम करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. सेक्टर मुख्यालय रायपुर के डी.आई.जी. एन.के.सिंह, 65वीं बटालियन के कमाण्डंेट वी. के. सिंह, असिस्टेंट कमाण्डेंट सी.आर.पी.एफ. राजकुमार चितला, नेहरू युवा केंद्र रायपुर के जिला समन्वयक अर्पित तिवारी उपस्थित थे।
--------------------------------------
कलेक्टर ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम का किया निरीक्षण
रायपुर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सामग्री के वितरण और आने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। डॉ भुरे ने कहा कि जिन विधानसभाओं की ईवीएम स्ट्रॉग रूम में रखी जानी है, उसमें सारी व्यवस्था पुख्ता की जाए। जहां मतगणना होनी है वहीं पर ईवीएम की कमिशनिंग भी की जानी है। इस संबंध में उपयुक्त इंतजाम किए जाएं। पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सेजबहार के रास्ते यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करें। यथास्थान सीसीटीव्ही भी लगाएं। यह ध्यान रखें कि ड्यूटी में आए कर्मचारियों को यथासंभव सुविधा मिले एवं कोई तकलीफ ना हो। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम देवेन्द्र पटेल, अतुल विश्वकर्मा सहित पीडब्लूडी के अधिकारी उपस्थित थे।
Updated on:
25 Oct 2023, 11:45 PM IST
Published on:
25 Oct 2023, 11:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.