
रायपुर. मंदिर हसौद थानाक्षेत्र के धमनी गांव में कक्षा-9 वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाला भी नाबालिग है। नाबालिग ने वारदात को अंजाम सोमवार को दिया है। मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार अपचारी और पीडि़ता एक ही गांव के है।
गांव के परीचित होने की वजह से सोमवार को नाबालिग ने पीडि़ता से गिरौदपुरी जाने के लिए कहा। पीडि़ता साथ जाने के लिए तैयार हो गई, तो आरोपी ने इस बात का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर धमकी दी। नाबालिग के साथ पीडि़ता अपने घर पहुंची और उसके जाने के बाद परिजनों को आपबीती बताई।
पीडि़ता से सूचना मिलने पर परिजनों ने नाबालिग की शिकायत मंदिर हसौद पुलिस को की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपचारी बालक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। देर रात नाबालिग को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गांव में विवाद ना हो, इसलिए पुलिस तैनात की गई है।
Updated on:
03 Nov 2020 10:39 pm
Published on:
03 Nov 2020 10:39 pm
