रायपुर

CG Crime News: सहेली के साथ मेला देखने जा रही नाबालिग को डरा धमका कर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Minor girl was gang-raped: छत्तीसगढ़ क कोरबा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी सहेली के साथ मेला देखने जा रही थी तभी दो युवक ने डरा कर उसके साथ गैंगरेप किया।

less than 1 minute read
Jan 28, 2023
पुणे में महिला कर्मचारी से CA ने किया रेप

Minor girl was gang-raped: कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन सहेलियों के साथ मेला देखने जा रही एक नाबालिग लड़की को मुंह दबाकर दो युवकों ने उठा लिया। लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने घेराबंदी दोनाें युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि हरदीबाजार क्षेत्र में एक मेला लगा हुआ है। इसे देखने के लिए एक नाबालिग लड़की अपनी सहेलियों के साथ जा रही थी। रास्ते में कुछ दूर तक अंधेरा था। इस बीच दो युवक पहुंचे। दोनों ने मुंह दबाकर एक लड़की को अगवा कर लिया। उसे सड़क से दूर खेत में ले गए। डरा धमका कर लड़की के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। बाद में लड़की को छोड़ दिया। देर रात लड़की ने घटना की जानकारी परिवार को दी।

हरदीबाजार थाना को अवगत कराया गया। पुलिस ने घेराबंद कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसमें सुमन नेताम उम्र 24 वर्ष और शांतनु नेताम उम्र 28 वर्ष शामिल हैं। दोनों हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम उतरदा लोटनपारा के निवासी हैं। दोनों ने पूछताछ में गुनाह स्वीकार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कई स्थान से सबूत एकत्र किया है। दोनों आरोपी पेशे से रोजी मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश के आदेश पर दोनों को रिमांड पर जेल भेज दिया ग

Published on:
28 Jan 2023 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर