
खूबसूरती से अमीरों को अपने जाल में फंसाती थी ये मॉडल, साथ में रखती थी फोटोग्राफर
रायपुर. वन विभाग के रेंजर की अश्लील सीडी बनाकर प्रदेश में चर्चा में आई आंचल यादव एक बार फिर चर्चा में है। इस बार बेरहमी से हत्या होने की वजह से चर्चा में है। रेंजर की अश्लील सीडी बनाकर ब्लैकमेल करने के महज 4 चार साल बाद ही किसी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है।
पुलिस की पूछताछ करने वालों की लिस्ट में कई ऐसे लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनसे पूछताछ करना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हैं। सूत्रों के मुताबिक ब्लैकमेलिंग के मामले में जेल से छूटने के बाद आंचल ने रायपुर में एक स्पा सेंटर शुरू किया। सेंटर के माध्यम से ही उसने अपना एक बड़ा ग्रुप बनाया था। इसमें कुछ युवतियां, अफसर और रईसजादे शामिल हैं। उसकी हत्या के तार भी इन्हीं के इर्द-गिर्द जुड़े हैं।
रेंजर की ब्लैकमेलिंग वाले कांड के बाद से कई लोग उससे डरते थे और दूरी बनाना चाहते थे, लेकिन आंचल ने उन लोगों की कमजोरियां पकड़ ली थी। बालोद पुलिस ने रायपुर के उसके दोस्तों और करीबियों की जानकारी मांगी है। बुधवार को पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची और जांच की। रायपुर पुलिस से टेक्नीकल जांच में सहयोग मांगा गया है।
ढाई महीना जेल में गुजारी थी
आंचल के खिलाफ वर्ष 2014 में धमतरी के रेंजर उदयसिंह ठाकुर ने सिविल लाइन थाने में ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत की। इसमें उसने बताया कि आंचल ने अपने साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली है और 5 करोड़ रुपए की मांग कर रही है। पुलिस ने आंचल को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
वह करीब ढाई महीना जेल में रही। इसके बाद जमानत पर छूट गई, जबकि उसने उदय के खिलाफ अनाचार करने की शिकायत की। लेकिन उस पर एफआईआर नहीं हुई। बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेमसंबंध था।
कम इनकम, लग्जीरियस लाइफ
जेल से छूटने के बाद आंचल ने धमतरी छोड़ दिया और रायपुर में रहना शुरू कर दिया। परिजनों के मुताबिक वह इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। इससे उतनी इनकम नहीं होती थी, फिर भी वह रायपुर के पॉश इलाका वीआईपी रोड के फ्लावर वैली में रहती थी। यहां रहना आम लोगों के बस की बात नहीं थी। इसके अलावा महंगी कार और पार्टियां, घूमना-फिरना उसका शौक था। वह अपने साथ एक फोटोग्राफर भी रखती थी, जो उसकी आकर्षक फोटो खिंचता था।
इसलिए डरते थे अधिकारी
आंचल ने जिस ढंग से रेंजर उदय सिंह को फंसाने की कोशिश की थी, उसका खुलासा होने के बाद कई अधिकारी उससे डरने लगे थे। आंचल का बीमा के काम के कारण वन विभाग के कई अधिकारियों-कर्मचारियों से अच्छे संबंध थे। पुलिस उन अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
स्पा सेंटर से बना बड़ा गु्रप
सूत्रों के मुताबिक जेल से छूटने के बाद आंचल ने कुछ समय बाद एक स्पा सेंटर भी शुरू किया। सेंटर में कई अफसरों और रसूखदारों का आना-जाना लगा रहता था। यहां उसका एक बड़ा गु्रप बन गया था। इसमें कुछ युवतियां भी शामिल थी। बाद में स्पा सेंटर को बंद कर दिया। ग्रुप के लोगों का आपस में संपर्क बना रहा। पुलिस ने रायपुर के स्पा सेंटर वालों से इस संबंध जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
जमीन के विवाद की पेशी में गई थी
मृतका रायपुर से घटना के एक दिन पहले ही धमतरी गई थी। उसका जगदलपुर के एक व्यक्ति से जमीन संबंधी विवाद न्यायालय में चल रहा है। 25 मार्च को उसकी पेशी थी। बताया जाता है कि उसी की पेशी के लिए वह गई थी। इसके अगले दिन वह जगदलपुर जाने वाली थी।
Published on:
28 Mar 2019 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
