
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में नौनिहालों ने दिया अपनी प्रतिभा का परिचय
भाटापारा. विगत दिनों में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल भाटापारा में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्णायिका तृप्ति वाढेर, वीणा साहू, मेघा वर्मा एवं प्राचार्या प्रीति ताम्हणे, स्कूल कोऑर्डिनेटर टीआर साहू द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर पालक समिति सदस्य शंकर सोनी, कौशल मिश्रा, जया देवांगन उपस्थित थे। प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के 74 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पोशाकों के माध्यम से अपने सुंदर नृत्य का प्रदर्शन किया। जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, राजस्थानी नृत्य, भांगड़ा, फिल्मी नृत्य, क्लासिकल नृत्य एवं पारंपरिक शैली की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात निर्णायिकाओं द्वारा कक्षा अनुसार अपने निर्णय प्रस्तुत किए गए।
जिसके अनुसार कक्षा एलकेजी के ग्रुप बी में प्रथम समीक्षा बाजपेई, द्वित्तीय तोरल देवांगन, तृतीय स्थान लावण्या कुर्रे एवं सांत्वना पुरस्कार माधवी साहू, तेजल साहू ने प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी ग्रुप सी में प्रथम स्थान आस्था देवांगन, द्वितीय लिपि साहू, तृतीय स्थान काव्या देवांगन एवं सांत्वना पुरस्कार हनी ध्रुव ने प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा पहली एवं दूसरी से ब्रिलियंट सदन से प्रथम स्थान दुर्गेश्वरी साहू, द्वितीय स्थान डिंपल सेन, तृतीय स्थान मार्लवस सदन से लक्ष्य चौरसिया, फैंटास्टिक सदन से रिया दुबे और सांत्वना पुरस्कार जीनियस सदन से अनुग्रह बेंजामिन एवं समृद्धि कारिया को मिला।
निर्णायकों ने की सभी कलाकारों की सराहना
इसी तरह कक्षा तीसरी से पांचवी में जीनियस सदन से प्रथम स्थान पर शुभांगी तिवारी, द्वितीय स्थान खनन दास, तृतीय स्थान मार्बल्स सदन से अनुष्का वर्मा एवं सांत्वना पुरस्कार फैंटास्टिक सदन से चित्राक्षी ध्रुव, मार्लवस सदन से फलक ओझा, रूपाली साहू, ब्रिलियंट सदन से विभा सोनी को मिला। कक्षा छठवीं से आठवीं में प्रथम स्थान फैंटास्टिक सदन से उर्वशी चक्रधारी, द्वितीय स्थान जीनियस सदन से श्रेया यादव, तृतीय स्थान विनस मानिकपुरी तथा सांत्वना पुरस्कार मार्लवस सदन से खुशबू देवांगन, फैंटास्टिक सदन से घटारानी साहू, जीनियस सदन से विशाल साहू, ब्रिलियंट सदन से संजना शर्मा को मिला। इस अवसर पर विशेष रूप से निर्णायकों ने कार्यक्रम एवं विद्यालय के गतिविधियों, संस्कारों एवं शिक्षण संस्था के रूप में भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही सभी कलाकारों की सराहना की। उन्हें नृत्य कला में आगे बढऩे की शुभकामनाएं दी। अंत में प्राचार्या ने निर्णयिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शाला परिवार का विशेष योगदान रहा।
Published on:
26 Jan 2020 01:15 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
