17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़वासियों को मिलने वाली है बड़ी सौगात, मंत्री सिंहदेव ने दी ये जानकारी, तीसरी लहर को लेकर कही ये बात

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में आधुनिक प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग शुरू होने जा रहा है, जो स्पेशल आईसीयू और अन्य सुविधाओं से लैस रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
ts_baba_in_hospital.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में आधुनिक प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग शुरू होने जा रहा है, जो स्पेशल आईसीयू और अन्य सुविधाओं से लैस रहेगा। इस बात की जानकारी अंबेडकर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister TS Singhdeo) ने मीडिया से बातचीत में दी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल प्रबंधन से हर एक जगह की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अंबेडकर अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग लगभग बनकर तैयार है, जहां महिलाओं को निःशुल्क सभी सुविधाएं मिलेगी।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना की तीसरी लहर के लिए लोगों से सतत सतर्क रहने की अपील की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2021 से सोमवार 6 सितंबर तक लगातार एक्टिव मरीजों की संख्या घटती चली जा रही थी। मगर, बीते 2 दिनों से घटती हुई संख्या एकाएक बढ़नी शुरू हो गई है। सोमवार को जहां 354 एक्टिव मरीज थे, तो बुधवार को आंकड़ा 390 जा पहुंचा है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 48 मरीज मिले, जिनमें सर्वाधिक 12 मरीज कोरबा में मिले, 9 दुर्ग में, 6 कांकेर में और 3 रायपुर में। वहीं बुधवार को सिर्फ 22 मरीज ही स्वस्थ हुए। जीरो डेथ रिपोर्ट हुईं। उधर, बेमेतरा और कबीरधाम जिले में एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। सूरजपुर और बालोद में 1-1 एक्टिव मरीज हैं।

1.52 करोड़ को लगे टीके- प्रदेश की कुल 1.99 करोड़ टीकाकरण के लिए लक्षित आबादी में से 1.16 करोड़ को पहला और 35.52 लाख को दूसरा डोज लगा। राज्य में कुल 1.52 करोड़ डोज लग चुके हैं। वैक्सीन की उपलब्धता के चलते टीकाकरण रफ्तार पकड़े हुए है। बुधवार की रात 10 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 1,25,431 डोज लगे थे।