18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम ने लॉन्च किया मोर रायपुर ऐप, घर बैठे मिलेंगी 15 सुविधाएं

जनता की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं को हल करने के लिए रायपुर नगर निगम ने मोर रायपुर ऐप लॉन्च किया है। ऐप के ज़रिए लोग 15 विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
.

रायपुर. ओला की तर्ज पर अब रायपुर निगम ने मोर रायपुर नामक एप लॉन्च किया है। इस ऐप के ज़रिए लोग दिन-प्रतिदिन की समस्याओं से निजात पा सकेंगे। बता दें, एप मंगलवार को रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढ़ेबर ने लांच किया है।

100 रुपये में मिलेंगी 15 सुविधाएं
रायपुर के जोन क्रमांक 4 के लोगों को इस एप पर 100 रुपये के न्यूनतम शुल्क पर 15 अलग-अलग सुविधाएं मिलेंगी। जानकारी के अनुसार तीन महीने बाद रायपुर शहर के 10 जोनों में इस एप सर्विस को लागू करने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि पहले यह 'विजिट चार्ज’ 200 रुपए तय किया गया था लेकिन अब इसे घटाकर 100 रुपए कर दिया गया है। सेवाओं की बिलिंग भी डिजिटल रूप से ही की जाएगी। कुल शुल्क का 10 प्रतिशत तक शहरी विकास के उद्देश्य से एजेंसी सूडा को जाएगा।

यह सेवाएं होंगी उपलब्ध
एप पर उपलब्ध 15 सेवाएं निम्नानुसार हैं।
1. इलेक्ट्रीशियन
2. नर्स
3. कम्प्यूटर आपरेटर
4. कुक
5. प्लंबर
6. ब्यूटी पार्लर
7. मेंहदी
8. साइकिल रिपेयरिंग
9. ड्राईवर
10. कपड़े सिलाई वाले
11. सेलून
12. सिक्यूरिटी गार्ड
13. ताला-चाबी रिपेयरिंग
14. फोटोग्राफी
15. धोबी

मैकेनिक, प्लंबर आदि जैसे पेशेवर जो भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे निगम के जोन 4 कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में घर-घर दस्तक देंगे महापौर
नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने 27 जून से 1 अगस्त तक घर-घर दस्तक देकर वार्डों का मुआयना करने की योजना बनाई है। पांच दिवसीय कार्यक्रम में वे लोगों के बीच जाकर अलग-अलग वार्डों का दौरा करेंगे और कोई समस्या मिलने पर मौके पर ही उसका निदान किया जाएगा। बता दें, पांच दिन के इस कार्यक्रम का नाम ‘मोर महापौर मोर द्वार’ रखा गया है और महापौर के साथ दौरे में निगम अधिकारियों की टीम भी शामिल रहेगी। इसके अलावा 27 जून से लोग सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 9111666201 या 9301953201 पर कॉल कर पानी, सड़क, साफ सफाई, आदि समस्याओं से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं।