2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 लाख से ज्यादा उपभोक्ता ऑनलाइन भर रहे बिल, 90 दिन में जुड़े 60 हजार से ज्यादा

मोर बिजली एप पर उपभोक्ता जता रहे भरोसा बिजली कार्यालयों में लाइन लगने की झंझट से बच रहे उपभोक्ता।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Abhinav Murthy

•

Updated: 6 Oct 2022, 9:15 PM IST

photo_6195167163006956197_x.jpg

राज्य के बिजली दफ्तरों में बिल जमा करने की लाइन से परेशान अधिकारियों ने मोर बिजली एप लांच किया था, लेकिन एकाएक राज्य की जनता ने इस एप पर भरोसा नहीं जताया। पुराने ढर्रे पर चल रही भुगतान प्रणाली काे बदलने बिजली विभाग ने कई अभियान चलाए, जिसका प्रतिसाद अब मिलने लगा है। अब इस एप सहित विभिन्न माध्यम से राज्य के 11 लाख से ज्यादा लोग ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं। वहीं सिर्फ 90 दिनों में 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इस एप को अपने फोन पर इंस्टॉल किया है। इस एप से प्रदेश की घरेलू और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने अब लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ती। इससे समय की भारी बचत हो रही है।

उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनी के अधिकारियों ने मोर बिजली एप की शुरुआत ढाई साल पहले की थी। इस एप से उपभोक्ताओं को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद प्रदेश के 11 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हर माह बिजली बिल ऑनलाइन जमा कर रहे हैं। बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता मोर बिजली एप के अलावा अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफार्म का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। उपभोक्ताओं की बढ़ती हुई जागरुकता को देखकर विभागीय अधिकारियों का कहना है, कि आने वाले वर्षों में जोन कार्यालय जाकर बिजली बिल जमा करने वालों की संख्या नाम मात्र की होगी।
बाक्स

प्रदेश में 49 लाख उपभोक्ता
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया, कि घरेलू, कॉमर्शियल, कृषि और एचटी कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या प्रदेश में 49 लाख है। इन उपभोक्ताओं में से 10 लाख 20 हजार उपभोक्ताओं ने मोर बिजली एप डाउनलोड किया है और उससे बिल भुगतान करने के अलावा 16 प्रकार की सुविधाएं भी ले रहे हैं। मोर बिजली एप के अलावा उपभोक्ता अमेजन, पेटीएम जैसे ऑनलाइन एप का इस्तेमाल करके भुगतान भी कर रहे हैं।

फैक्ट फाइल