
बेटी के घर जबरदस्ती रह रही मां, मामले में सख्त हुई आयोग ने दिए ये निर्देश
CG Raipur News : रायपुर में सोमवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने 25 मामलों की जनसुनवाई की, जिसमें 6 मामलों का समाधान किया गया है। किरणमयी नायक ने बताया सुनवाई में पीड़िता तो उपस्थित हुई, लेकिन आरोपीगण अनुपस्थित थे।
आयोग में उपस्थिति से किया इंकार
महिला आयोग के समक्ष महिला ने बताया कि उसकी मां उसके पिता को छोड़कर विगत तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। माता-पिता के बीच विभिन्न न्यायालयों में पारिवारिक विवाद के मामले दर्ज हैं। इसके बाद भी अप्रैल माह में अचानक मां पीड़िता के घर में जबरदस्ती घुसकर रहने लगी, जिससे पूरा परिवार प्रताड़ित है। अध्यक्ष ने आगे बताया कि आयोग में सुनवाई के लिए मामले प्रस्तुत किया गया था, जिसमें महिला की मां को उपस्थित होना था, लेकिन पीड़िता की मां ने आयोग में उपस्थिति से इंकार कर दिया। मामले में राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी को महिला को आयोग के समक्ष उपिस्थत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे ही एक मामले में पति-पत्नी का काउंसलिंग कराया गया।
गर्भवती महिला ने की याचिका
महिला गर्भवती है डिलीवरी तक मायके में रहना चाहती है। जिस पर महिला के पति ने कहा कि डिलीवरी तक वह पत्नी के साथ मायके में रह सकता है। अथवा आना-जाना कर दवाई आदि का खर्च देगा। बच्चे की डिलीवरी के बाद मामले को आवश्यकता पड़ने पर पुन: सुना जाएगा। सुनवाई के दौरान सदस्य डॉ. अनिता रावटे एवं अर्चना उपाध्याय, बालो बघेल उपस्थित रहे।
Published on:
09 May 2023 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
