16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम के बाजार में महिलाओं को होना पड़ रहा शर्मसार

लाखोंं रूपए खर्च कर रामबाग में बाजार लगाने के लिए पसरा का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन इसके मेंंटनेंस और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया है। ऐसे में यहां खरीददारी करने के लिए आने वाली सैकड़ों महिलाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है।

2 min read
Google source verification
nagar nigam

नगर निगम के बाजार में महिलाओं को होना पड़ रहा शर्मसार

रायपुर/धमतरी. लाखोंं रूपए खर्च कर रामबाग में बाजार लगाने के लिए पसरा का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन इसके मेंंटनेंस और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया है। ऐसे में यहां खरीददारी करने के लिए आने वाली सैकड़ों महिलाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम प्रशासन ने पालिका बाजार योजना के तहत रामबाग में लाखों रूपए खर्च कर शॉपिंग काम्पलेक्स और बाजार का निर्माण किया है, जो जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। पत्रिका ने बुधवार को बाजार का मुआयना किया तो देखा गया कि बाजार में बने पसरा का टाइल्स बुरी तरह से उखड़ गया है। सब्जी विक्रेेता अनिता सोनकर ने बताया कि यहां पानी, बिजली, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं की कमी बनी हुई है। यही नहीं पसरा की सफाई नहीं होने से चहुंओर गंदगी का आलम है। एक जानकारी के अनुसार इस बाजार मेंं गोकुलपुर, विंध्यवासिनी वार्र्ड, रामपुर समेत आसपास के करीब २ हजार से अधिक सब्जी समेत अन्य सामान खरीदने के लिए आते हैं, लेकिन यहां सुविधा नहीं होने से परेशानी होती है।

हो रही परेशानी
व्यापारी रामकुमार सिन्हा ने बताया कि बाजार से होकर नाला गुजरा हुआ है। पूर्व में इसमें निगम प्रशासन की ओर से स्लैब लगाया गया था। एक माह पूर्व इसे हटा दिया गया, ऐसे में लोगोंं को आवागमन मेंं परेशानी हो रही है। यही नहीं नाला से कचरे की सफाई नहीं होने से व्यापारी उपभोक्ता बदबू से परेशान हो रहे हैं।


विद्युत व्यवस्था नहीं होने से शाम होते ही बाजार में अंधेरा पसर जाता है। ऐसे मेंं खरीदी करने के लिए आने वाली महिलाओं को परेशानी होती है।
रोहित कुमार, नागरिक

लाखों रूपए खर्च कर निगम प्रशासन ने बाजार का निर्माण तो कर दिया, लेकिन महिला प्रसाधन समेत अन्य सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया है।
शैलेन्द्र धु्रव, नागरिक

रामबाग बाजार में सफाई समेत अन्य समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कर्मचारियोंं को निर्देशित किया गया है।
रमेश जायसवाल, आयुक्त ननि


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग