4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादीशुदा महिला से अवैध संबंध… पिता, भाई और पति ने प्रेमी की हत्या कर लिया बदला, वारदात से फैली सनसनी

CG Crime New In Hindi : शहर के उरला में आधी रात को 3 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अछोली तालाब में मृतक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
शादीशुदा महिला से अवैध संबंध... पिता, भाई और पति ने प्रेमी की हत्या कर लिया बदला, वारदात से फैली सनसनी

शादीशुदा महिला से अवैध संबंध... पिता, भाई और पति ने प्रेमी की हत्या कर लिया बदला, वारदात से फैली सनसनी

रायपुर.शहर के उरला में आधी रात को 3 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक अछोली तालाब में मृतक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे ले लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान अवधराज नाम से हुई है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : मधुमक्खियों का कहर... पाइप लाइन के काम में लगे कर्मचारियों पर बोला हमला, 4 गंभीर


युवक का था शादीशुदा महिला से अवैध संबंध

पुलिस ने जांच में पता चला है कि अवधराज का किसी शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। वह 5 महीने से उसी महिला के साथ रह रहा था। इस बात से महिला के पिता, भाई और पति आक्रोशित थे। इनके नाम बलीसिंह, रामलाल और संजू सिंह हैं। रंजिश में आकर तीनों ने आधी रात को अवधराज की गलादाबा कर हत्या कर दी। अब तीनों पुलिस की गिरफ्त्त में है।

Story Loader