ताबीर हुसैन@रायपुर. कहते हैं अगर बुनियाद मजबूत हो तो इमारत भी सॉलिड होती है। यह बात संगीतकार मोंटी शर्मा पर बिल्कुल फिट बैठती है। मोंटी ने संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' के अलावा 'मिर्च 'में हिट म्यूजिक देकर खुद को साबित किया है। 'वीर' समेत कुछ मूवीज में बैकग्राउंड म्यूजिक दे चुके हैं। मोंटी अब तक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, आरडी बर्मन, राजेश रोशन, नदीम श्रवण, जतिन ललित, स्माइल दरबार और संजीव दर्शन जैसे महारथियों के साथ काम कर चुके हैं। वे अपने एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में रायपुर पहुंचे। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के अंश :