फिल्म की कहानी रानी लक्ष्मी बाई की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं। कुछ दिन पहले कंगना ने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'आप जब रानी लक्ष्मीबाई की बात करते हैं तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि वो एक अद्भुत महिला थीं। ऐसे में उनके किरदार के लिए सिर्फ कपड़े पहनकर, मेकअप करके, गहने पहनकर, हेयरस्टाइल लेकर उनकी तरह ढलने की बात करना बेवकूफी है। उनके किरदार में ढलने के लिए थोड़ी चोट लगे और खून बहाना पड़े तो भी कम है।' फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' 3 अगस्त को रिलीज होगी। पहले फिल्म की रिलीजिंग डेट 27 अप्रेल थी लेकिन कुछ वजहों के चलते फिल्म की रिलीजिंग डेट को बड़ा दिया गया।