
इस घर में हर दिन बिस्तर के नीचे से निकल रहा जहरीला सांप, Video में देखें नागों का ये अड्डा
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक घर ऐसा भी है जहां से हर दिन 1 जहरीला सांप निकल रहा है। अब तक 15 दिनों के भीतर 15 नाग निकल चुके हैं। इनमें से दो ऐसे जहरीले सांप थे जिसे देखकर लोगों की सांसे अटक गई। वहीं, 13 छोटे नाग निकले। चौंकाने वाली बात यह है कि ये सांप घर मालिक के बिस्तर के नीचे से निकल रहा है। हर बार की तरह इन नागों को एक बोरी में भरा जाता है और शहर से पांच से 7 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़कर आते हैं। पढि़ए होश उड़ा देने वाला ये मामला
पूरा देखें ये VIDEO
नागों का अड्डा बना यह घर
रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना अंतर्गत रक्शापाली गांव का एक घर नागों का अड्डा बन गया है। गोपालकृष्ण नायक के इस घर में हर साल सांप निकलते हैं। अभी पिछले 15 दिनों के अंदर 15 नाग यहां निकले हैं और उन्हें गांव के ही भरतलाल महिलाने और शिव देवांगन ने पकड़ा, बोरी में भरा और जंगल में छोड़ दिया है।
बिस्तर के नीचे निकल रहा सांप
आपको बात दें कि पिछले छह साल से गोपाल के घर से उसके कमरे के पलंग के नीचे या फिर बिस्तर के नीचे एक सांप निकला है। बकायदा रात को सोता भी था। वहीं, गोपाल ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी थी। घर के अन्य लोगों को भी पता चलने नहीं दिया। अगर ऐसा होता तो डर से उसे मरवा देते। इस साल भी यहां लगातार नाग निकल रहे हैं।
मांत्रिक बोले ये नाग स्थल है..
बार-बार घर से नाग निकलने की घटना से परेशान घर के सदस्यों ने कई उपाय करवाए पर कोई फायदा नहीं हो रहा है। नायक ने बताया कि कुछ मांत्रिकों को भी घर दिखलाया गया, इस विषय में सलाह ली गई तो उन्होंने कहा कि ये नाग स्थल है, इसलिए बार-बार यहां नाग निकल रहे हैं।
भय का बना है माहौल
गोपाल ने बताया कि लगातार नागों के निकलने के कारण घर में काफी भय का माहौल है। उनके घर में छोटे बड़े मिलाकार 12 लोग हैं। घर में ही 22 गाय पाली गई है। इन हालात में किसी प्रकार का अनिष्ट न हो जाए इस बात का भय बना रहता है।
अब तक नहीं हुआ नुकसान
परिजनों ने बताया कि यदि पूर्व के वर्षों को जोड़ दें तो सांपों की संख्या लगभग सौ के आसपास पहुंच जाती है जो इस घर से निकले हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि आज तक किसी भी नाग ने कोई नुकसान घरवालों को नहीं पहुंचाया है।
मददगार बना कुत्ता
घर में एक डॉबरमैन नस्ल का कुत्ता भी पाला गया है। ऐसे में नाग निकलने की सूचना सबसे पहले कुत्ता ही घर के लोगों को देता है। घरवालों नेे बताया कि रात के समय ये कुत्ता किसी भी घर के सदस्य को बाहर निकलने नहीं देता है। यदि कोई जीव-जंतु रात को घर में निकला तो ये उसे मारकर पास के चबूतरे पर रख देता है।
Published on:
17 Jul 2018, 5:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.