26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक! दिल का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा मासूम एम्बुलेंस में हो गया लॉक, दम घुटने से हो गई मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मासूम की अस्पताल के चौखट पर आकर मौत हो गई, क्योंकि एम्बुलेंस का गेट लॉक हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 17 Jul 2018, 4:20 PM IST

ambedkar hospital news

अस्पताल के चौखट पर आकर मासूम की दम घुटने से हो गई मौत, क्योंकि एम्बुलेंस का गेट हो गया था लॉक

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मासूम की अस्पताल के गेट पर पहुंचकर मौत हो गई। मासूम की मौत की वजह जानकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया जब पता चला कि मासूम ने इलाज के अभाव में नहीं बल्कि एम्बुलेंस का गेट नहीं खुलने की वजह से दम घुटने से दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर एम्बुलेंस का गेट लॉक हो गया और करीब 2 घंटे तक नहीं खुला।

कांग्रेस विधायक ने पर्सनल मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया अश्लील वीडियो! देखकर लोगों की फटी रह गईं आंखें

दरअसल, यह घटना मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल भीमराव अंबेडकर अस्पताल की है, जहां
बिहार के गया जिला के रहने वाले अम्बिका कुमार अपनी पत्नी के साथ अपने दो माह के मासूम बेटे के सत्यसाईं अस्पताल में ह्दय के इलाज के लिए आज ट्रेन से रायपुर पहुंचा। इसके बाद अम्बिका कुमार बच्चे के इलाज के लिए सत्यसाईं अस्पताल पहुंचा।

जानकारी के अनुसार सत्यसाईं में इलाज के लिए डॉक्टरों ने कुछ दिन का समय दिया था। तब जब पेशे से मजदूर अम्बिका कुमार अपने मासूम को अम्बेडकर अस्पताल में भती के लिए एम्बुलेंस संजीवनी एक्सप्रेस से रवाना हो गया।

वीडियो में देखिए पुलिस वालों की घटिया करतूत, सड़क पर बैठी गाय को जानबूझकर सरकारी गाड़ी से कुचला

एम्बुलेंस जब मासूम को लेकर अम्बेडकर अस्पताल पहुंची तो वहां गेट लॉक हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक लगातार कोशिशों के बाद भी एम्बुलेंस का गेट नहीं खुला तो एम्बुलेंस के गेट को खुलवाने के लिए मैकेनिक के पास ले जाया गया। लेकिन मैकेनिक के तमाम कोशिशों के बाद भी एम्बुलेंस का गेट नहीं खुला।

अंत में बच्चे को करीब दो घंटे बाद एम्बुलेंस की खिड़की से बाहर निकाला गया तब मासूम की दम घुटने से मौत हो गई थी। मासूम की मौत से अम्बिका कुमार और उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अम्बिका कुमार मासूम के इलाज के लिए एम्स दिल्ली से रायपुर पहुंचा था।