26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायक ने पर्सनल मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया अश्लील वीडियो! देखकर लोगों की फटी रह गईं आंखें

मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख उनके परिचितों ने लगाया कॉल, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा, विधायक ने थाने में की शिकायत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Jul 2018, 1:46 PM IST

porn video

porn video

अंबिकापुर/रामानुजगंज. रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक वृहस्पत सिंह के पर्सनल मोबाइल से मंगलवार की अलसुबह व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो आया। यह देख ग्रुप के लोगों की आंखें फटी रह गईं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि विधायक भी ऐसी हरकत कर सकते हैं। हालांकि इस पूरे मामले से अपने आप को बचाने के लिए वीडियो वायरल होने कुछ घंटे बाद विधायक ने रामानुजगंज थाने पहुंच मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई।

विधायक का कहना है कि उनका मोबाइल सोमवार की रात को ही कहीं गुम हो गया था। किसी ने बदनाम करने की नीयत से ये वीडियो शेयर कर दिया है। यहां सवाल यह भी उठता है कि विधायक ने वीडियो खुद गु्रप में भेजा या किसी और ने इसे भेजा है। विधायक का दावा संदेह के दायरे में इससे भी आ जाता है कि वे खुद कह रहे हैं कि उनका मोबाइल एक दिन पहले गुमा था।

कांग्रेस विधायक वृहस्पत सिंह के पर्सनल मोबाइल से मंगलवार की सुबह 5.10 बजे एक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर होने के बाद उस गुु्रप के सदस्यों में हड़कंप मच गया। यह देख उनके एक परिचित ने सुबह कॉल किया। उसने कहा कि आप कहां हैं? आपके मोबाइल से अश्लील वीडियो आया है।

इस पर विधायक ने कहा कि वे खेत की ओर आ गए हैं, कल रात को ही उनका मोबाइल कहीं छूट गया था। इसके बाद उन्होंने एसपी को इसकी सूचना दी। एसपी ने उन्हें थाने में शिकायत करने कहा। इसके बाद विधायक रामानुजगंज थाने पहुंचे और मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने शिकायत में कहा है कि 16 जुलाई की रात वे करेवासिला, कंचननगर होते हुए घर लौट रहे थे। इस दौरान उनका मोबाइल कहीं गिर गया या गुम हो गया। मोबाइल में दो सिम 9926105315 तथा 9406072800 है, जो अभी तक नहीं मिला है। उक्त मोबाइल से अश्लील वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना मिल रही है। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।


गु्रप से किया गया रिमूव, गु्रप भी डिलीट
व्हाट्सएप गु्रप में वीडियो वायरल होने के ग्रुप में इसकी निंदा की गई। कई लोगों ने कहा कि विधायक ऐसा पोस्ट कैसे कर सकते हैं। सदस्यों ने इस पर नाराजगी भी जताई। इसके बाद उसने गु्रप को ही डिलीट कर दिया। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।


नहीं लिया गंभीरता से
विधायक का मोबाइल रात में ही गुम हो गया था। इसको उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। पत्रिका से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि ऐसा उनके साथ कभी नहीं हुआ कि उनके मोबाइल से कभी अश्लील वीडियो या मैसेज पोस्ट हुए हों। उन्होंने कहा कि कई बार उनका मोबाइल किसी के यहां छूट चुका है लेकिन अगले दिन मिल गया था।


सरपंच की माता के काम-क्रिया में गया था
विधायक वृहस्पत सिंह ने पत्रिका से बातचीत के दौरान बताया कि वे एक सरपंच की माता के निधन के बाद उसके क्रियाकर्म में शामिल होने गए थे। इस दौरान 4-5 जगहों पर और भी गया था। इस दौरान मुझे लगा कि मेरा मोबाइल कहीं छूट गया। घर लौटते तक रात के 1 बज गए थे। हर बार की तरह मुझे लगा कि किसी परिचित के पास ही होगा और सुबह तक मिल जाएगा।


मुझे एंड्रॉयड मोबाइल चलाना ही नहीं आता
पत्रिका से बातचीत में विधायक ने बताया कि उन्हें तो एंड्र्र्रायड मोबाइल चलाना ही नहीं आता। कुछ भी पोस्ट करना होता है तो मेरे पीएसओ से कहकर करवा लेता हूं। मेरे मोबाइल में मैने कोई पासवर्ड भी डालकर नहीं रखा है। विधायक की यह बात भी संदेह को जन्म देता है।


बदनाम ही करना था तो कुछ और पोस्ट कर देते
विधायक का कहना है कि जिस किसी के हाथ भी मेरा मोबाइल लगा है, यदि उसे बदनाम ही करना था तो कुछ और लिख देता। ऐसे पोस्ट नहीं करने चाहिए थे। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर पर मेरे एक परिचित ने कॉल भी किया था। कॉल उठाने वाले की आवाज सुनकर जब उसने रिएक्ट किया तो उसने मोबाइल स्वीच ऑप कर दिया।
वृहस्पत सिंह, विधायक, रामानुजगंज विस क्षेत्र


घटिया मानसिकता का परिचायक
इनका यही स्तर है। ये सब घटिया मानसिकता के लोग हैं। मोबाइल गुम नहीं हुआ है, इसके बाद भी विधायक ने कॉल किया है। जिस तरह आम लोगों के लिए क्राइम के बाद कानून में कार्रवाई बनती है, वैसा ही किया जाना चाहिए। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी या संगठन जैसा चाहेगी, वैसा ही करेंगे।
रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद, भाजपा

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग