17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल को मिली जमानत, विवादित बयान देने पर हुई थी गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के पिता नंदकुमार बघेल (Nand kumar Baghel) को कोर्ट से जमानत मिल गई है। नंद कुमार बघेल की याचिका पर सुनवाई के बाद प्रथम श्रेणी न्यायाधीश जनक कुमार हिड़गो की बेंच ने जमानत को मंजूरी दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
nand_kumar_baghel_news.jpg

CM भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल को मिली जमानत, विवादित बयान देने पर हुई थी गिरफ्तारी

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के पिता नंदकुमार बघेल (Nand kumar Baghel) को कोर्ट से जमानत मिल गई है। नंद कुमार बघेल की याचिका पर सुनवाई के बाद प्रथम श्रेणी न्यायाधीश जनक कुमार हिड़गो की बेंच ने जमानत को मंजूरी दे दी है। ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर नंद कुमार की गिरफ्तारी बघेल के बाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

यूपी में ब्राह्मणों पर विवादित बयान देने के बाद मंगलवार को सीएम भूपेश बघेलके पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया थे। पुलिस ने उन्हें आगरा से गिरफ्तार किया और मंगलवार को रायपुर जिला न्यायालय में पेश किया। जहां उन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

रायपुर में ब्राह्मणों ने दर्ज कराई थी एफआईआर
मुख्यमंत्री के पिता के बयान से भड़के सर्व ब्राह्मण समाज ने रायपुर के डीडी नगर थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी। नंद कुमार बघेल पर सामाजिक द्वेष पैदा करने का आरोप है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505- समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने और धारा 153 ए के तहत सामाजिक तनाव बढ़ाने वाला बयान देने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: CM के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार, जमानत लेने से इनकार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी के बाद सीएम के पिता का बयान - ब्राह्मणवाद के खिलाफ मेरी अंतिम लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक चलेगी

यह भी पढ़ें: जानें कैसे बीती छत्तीसगढ़ CM के पिता की जेल में पहली रात, क्या-क्या मिली है सुविधा