फोर्स के जवानों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते नक्सलियों का दायरा सिमटते जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में धर्मांतरण, गौ तस्करी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले दिनों कवर्धा में तस्करों ने (Narayanpur IED Blast) आईएसआईएस की तरह गौ सेवक की गला रेत कर हत्या की गई थी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने एसआईए बनाने का निर्णय लिया। बता दें कि एसआईए को हाईटेक करने के लिए संसाधन भी जुटाए जाएंगे।