20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भानुप्रतापपुर में बन रहा नेचर पार्क, पर्यटकों को मिलेगी यह सुविधाएं

वन विभाग विकसित कर रहा पर्यटन स्थल  

2 min read
Google source verification
भानुप्रतापपुर में बन रहा नेचर पार्क, पर्यटकों को मिलेगी यह सुविधाएं

भानुप्रतापपुर में बन रहा नेचर पार्क, पर्यटकों को मिलेगी यह सुविधाएं

भानुप्रतापपुर.पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए और इस क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण की रोकथाम के लिए नेचर पार्क का निर्माण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां लगभग 20 वर्ष पूर्व सागौन का पौधरोपण किया गया था। इसी क्षेत्र में रिक्त स्थान पर 4 एकड़ में तालाब निर्माण किया गया है।

पूर्व वनमंडल के वन परिक्षेत्र भानुप्रतापपुर में बनाए जा रहे नेचर पार्क का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सावित्री मनोज मंडावी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान वनमंडल अधिकारी जाधव कृष्ण द्वारा जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि विधायक ने इस प्रयास को देखकर वन विभाग की सराहना की। उन्होंने इसे नगर वासियों के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल बताया है। इस उपलब्धि के लिए विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव ने बताया कि नेचर पार्क के प्रारंभ में ही भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। क्षेत्र में पाथवे का निर्माण किया जा रहा है। तालाब के पास एक परगोड़ा बनाया गया है। पर्यटकों के लिए पब्लिक टॉयलेट बनाया जा रहा है। बांस रोपण तथा विभिन्न प्रजाति के फूल पौधों का रोपण किया जा रहा है। एक क्षेत्र विशेष में तितली संरक्षण पार्क बनाया जाएगा। बच्चों के लिए पार्क का निर्माण किया जाएगा। सेंट्रल पार्क में राज्य से पौधा क्रय कर रोपण किया जाएगा। एक क्षेत्र में बॉटनिकल गार्डन तथा औषधि पौधों का रोपण किया जाएगा। नेचर पार्क में वर्कआउट के लिए ओपन जिम बनाया जा रहा है। लगभग 1 एकड़ में नवग्रह क्षेत्र के साथ.साथ योगा सेंटर बनाया जा रहा है। 50 लोग बैठकर आसानी से योगासन कर सकते हैं। यहां 200 प्रकार के फू ल पौधे तथा 52 प्रकार के वन औषधि व 22 प्रजाति के बांस पौधों का रोपण किया जाएगा। पर्यटक आसानी से भ्रमण कर सकें इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सडक़ निर्माण किया जा रहा है।