1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका डांडिया उत्सव की रिहर्सल में जुटे सिटी के यंगस्टर्स, हाई बीट म्यूजिक में मचेगा धमाल

पत्रिका और एटी ज्वेलर्स की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव के लिए महज तीन दिन बाकी रह गए हैं

3 min read
Google source verification
patrika dandiya utsav 2018

पत्रिका डांडिया उत्सव की रिहर्सल में जुटे सिटी के यंगस्टर्स, हाई बीट म्यूजिक में मचेगा धमाल

रायपुर. कल से मां दुर्गा की उपासना और भक्ति का त्यौहार नवरात्रि शुरू होने वाली है। जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है।

पत्रिका और एटी ज्वेलर्स की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव के लिए महज तीन दिन बाकी रह गए हैं। एेसे में पार्टिसिपेट करने वाले यंगस्टर्स रिहर्सल की तैयारी कर रहे हैं। शंकर नगर स्थित सायकस जिम में स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है। स्टेप बाय स्टेप बताया जा रहा है कि कैसे गरबा बेहतर तरीके से खेल सकते हैं, क्योंकि 12 से 14 अक्टूबर को होटल वुड कैस्टल में इनामों का बौछार होने वाली है।

सिंगर संग झूमेंगे रायपुराइट्स
आयोजन में हाई बीट म्यूजिक पर सिंगर्स अपनी जादुई आवाज से रायपुराइट्स को झूमने पर मजबूर करेंगे। सिंगर श्रेया, अपूर्व और इशान गरबा गीतों की प्रस्तुति देंगे। एंकरिंग अमिशा और मनुराज करेंगे।

हर रोज कई उपहार
अलग-अलग कैटीगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें एलसीडी, मोबाइल, मिक्सर ग्राइंडर, परिधान, एमएम फन सिटी के फ्री पासेस, वायरस डिस्काउंट कूपन, मीनाक्षी टूटेजा का वाउचर्स, लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स मोबाइल, बालाजी टेक्सटाइल्स आदि। इसके अलावा ऑडियंस का भी ख्याल रखा गया है। उन्हें भी अट्रेक्टिव इनाम दिए जाएंगे।

ये टाइटल दिए जाएंगे
आयोजन की खासियत ये है कि यहां रोजाना आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पार्टिसिपेंट्स को तो इनाम मिलेगा ही दर्शक भी इसके हकदार रहेंगे। इससे गरबा का रोमांच बढऩे वाला है। पुरस्कारों में बेस्ट मेल गरबा, बेस्ट फीमेल गरबा, बेस्ट किड, बेस्ट ग्रुप, बेस्ट मेल ड्रेस, बेस्ट फीमेल ड्रेस, बेस्ट कपल के टाइटल शामिल हैं। एक्सक्लूजिव टैग्स भी होंगे।

मुझे तो सालभर से रहता है इंतजार
नवरात्रि का इंतजार सालभर हम यंगस्टर्स को रहता है क्योंकि ये नौ दिन हम खूब गरबा खेलते हैंं। स्टडीज के के टेंशन को परे रखकर देवी की आराधना का ये त्योहार मेरा फेवरेट है। इस बार पत्रिका ने गरबा आयोजित किया है। वाह! फैमिली के साथ गरबा, मस्ती और फूड का मजा।
अनुकृति , कॉलेज स्टूडेंट

उत्साह और ऊर्जा का त्योहार
इस त्योहार का इंतजार पूरे साल करती हूं, मुझे पारम्परिक परिधान और हाथों में डांडिया बचपन से आकर्षित करते रहे हैं। नवरात्रि उमंग , उत्साह और ऊर्जा का त्योहार है। गरबा खेलने का एक अलग आनंद है। गीत-संगीत के बीच डांडिया हर किसी को पसंद है, मुझे तो बेसब्री से प्रतीक्षा रहती है।
पल्लवी रावल, फैशन ब्लॉगर

फैमिली के साथ करेंगे एंजॉय
नवरात्रि (नौ रातों) जिसमें शक्ति या दुर्गा (सक्रिय ब्रह्मांड सिद्धांत) के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा नौ दिनों में की जाती है। मैंने यह देखा है कि नौ दिनों में, मेरी भावनात्मक ऊर्जा की प्रकृति अलग-अलग दिनों में अलग होती है। मां के नौ दिन के नौ रूपों की गरबा के माध्यम से आराधना करने को तैयार हैं हम। परिवार के साथ खूब गरबा, खूब मजा, पत्रिका शुक्रिया।
अनुभूति, कॉलेज स्टूडेंट

संस्कृति को दे रहे बढ़ावा
मुझे बेहद खुशी होती है जब ये देखती हूं कि आज के युवा, जो चाहे गुजराती हों या अन्य, अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा के चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त करने डांडिया नृत्य करते हैं। आज के युवा भी इस पारंपरिक संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ऋचा रावल, कॉलेज स्टूडेंट

स्वरूप न बिगडऩे पाए
नवरात्रि मुझे बेहद रोमांचित करती है क्योंकि ये त्योहार ऐसा है जिसमेेेें हम संगीत और नृत्य (गरबा)के द्वारा अपनी श्रद्धा दर्शाते हैं। इसका स्वरूप बिगडऩे न पाए इसका ध्यान हम युवाओं को रखना होगा। थैंक्स टू पत्रिका जिसने हमारे लिए सोचा।
दिव्यांश व्यास, स्कूली छात्र

Story Loader