3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri व्रत करने के ये फायदे जिन्हे जानकर डाॅक्‍टर भी रह गए हैरान

10 अक्‍टूबर 2018 दिन बुधवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं Navratra Vrat रखने के फायदे।

2 min read
Google source verification
Shardiya Navratri

Shardiya Navratri 2018: व्रत करने के ये फायदे जानकर डाॅक्‍टर भी रह गए हैरान

नोएडा। कल या 10 अक्‍टूबर 2018 दिन बुधवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस बार नवरात्र नौ दिन की होगी। इन नौ दिनों माता के नौ स्‍वरूपों की पूजा की जाएगी। इस दौरान लोग Navratrivrat भी रखते हैं, जबकि कुछ तो निर्जला व्रत (Vrat) रखते हैं। हालांकि, नवरात्र में कुछ लोग सुविधा अनुसार पहले दिन और अष्‍टमी या नवमी पर व्रत रखते हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं नवरात्र पर व्रत रखने के फायदे।

यह भी पढ़ें:Shardiya Navratri 2018: नवरात्र पर दिन के हिसाब से पहनेंगे इन रंगों के कपड़े तो बनेंगे सारे बिगड़े काम

मौसम में होता है उतार-चढ़ाव

दरअसल, शारदीय नवरात्र अक्सर अक्‍ूटबर में होते हैं। इस दौरान मौसम में काफी उतार-चढ़ाव होता है, जिससे शरीर पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे माैसम में दिन गर्म तो रात ठंडी होती है मतलब दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है। यह शरीर को बीमार करने के लिए काफी होता है। इससे खांसी, गले में दर्द, पेट की समस्‍या और बुखार तक की शिकायतें आम हो जाती हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में रख रहे हैं व्रत तो इस फल के आटे का करें प्रयोग, होता है इतना फायदेमंद

खांसी, गले में दर्द या बुखार की हो सकती है शिकायत

गाजियाबाद निवासी डॉ. अवनीश कुमार का कहना है क‍ि बदलते मौसम में सेहत का ख्‍याल रखना बहुत जरूरी होता है नहीं तो खांसी, गले में दर्द या बुखार जकड़ लेता हैै। आजकल उनके पास इन बीमारियों से पीड़ि‍त कई लोग आ रहे हैं। ऐसे में संतुलित आहार काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। अगर देखा जाए तो व्रत रखना स्‍वास्‍थ्थ्‍य के लिए फायदेमंद होता है। हां, व्रत रखते समय आपको अपना आहार सुंतलित तखना होगा।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri : इस बार नाव में सवार हो कर आएंगी मां दुर्गा, जानें कब शुरू हो रहे नवरात्रि

वजन भी होता है कम

उन्‍होंने कहा कि अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है, तो भी व्रत (Vrat) आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्रत रखने से वजन पर नियंत्रण किया जा सकता है। हां, आपको आलू या दही से परहेज करना पड़ेगा। सही डाइट से आपका वजन कम हो सकता है। इसके अलावा संतुलित डाइट से आप कैलोरी भी कम लेंगे।

यह भी पढ़ें: Navratri Bhakti Songs and Bhajans: यहां देखें शारदीय नवरात्र के Top 10 गाने और भजन

शरीर में पानी की कमी होती है पूरी

Navratri vrat के दौरान फल और पेया पदार्थों के सेवन से शरीर में मौजूद विषैले और हानिकारक तत्व नष्‍ट होते हैं। साथ ही शरीर की आंतरिक ताकत बढ़ती है। इस दौरान आप फास्‍ट फूड या अन्‍य तली-भुनी चीजों से दूर रहते हैं। इसके अलावा आप इन दिनों में तरल पदार्थों का भी काफी सेवन करते हैं। इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है और त्वचा हाइड्रेट होती रहती है। इसके अलावा फल और सूखे मेवे खाने से त्वचा पर भी फर्क नजर आता है।

यह भी पढ़ें: navratri 2018 : देवी मां के नौ नाम और उनकी पूजा से मिलने वाले फल

पेट की बीमारियों से मिलती है निजात

डॉ. अवनीश कुमार ने कहा कि नवरात्र पर व्रत रखकर पेट की बीमारियों से भी निजात पाई जा सकती है। व्रत के दौरान आप तली-भुनी व मसालेदार पदार्थों से दूर रहते हैं। इसके साथ ही आप संतुलित आहार भी लेते हैं। इससे पेट सबंधी बामारियों से निजात मिलती है।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2018: जानिए कब से है शुरू हो रहा है शारदीय नवरात्र और व्रत करने की तारीख

Story Loader