पूरी और पकोड़े तलने की बजाय इससे बनी रोटी खाएं। कुट्टू के आटे से इडली भी बन सकती है और समा के चावल से डोसा भी बनाया जा सकता है। कुट्टू के आटे के फायदों के बारे में वैलेटिस कैंसर हॉस्पिटल के डॉ. राहुल भार्गव बताते हैं कि कुट्टू का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है और जिन्हें गेहूं से एलर्जी हो उनके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, जिंक, कॉपर, मैग्नीज और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। डॉ. राहुल भार्गव के अनुसार इसमें फाईटोन्यूट्रियेंट रूटीन भी होता है जो कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रैशर को कम करता है। डॉ. राहुल के अनुसार यह सेलियक रोग से पीड़ितों के लिए अच्छा आहार होता हैै।