बता दें कि नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना एक शब्द है। इसमें नव और रात्रि हैं। नव का मतलब है 9 या नव यानि नया और रात्रि शब्द में पुन: दो शब्दों का मेल है, रा और त्रि। इसमें रा का मतलब है रात और त्रि का मतलब है जीवन के तीन पहलू- शरीर, मन और आत्मा। इसके चलते ही नवरात्र/नवरात्रि में देवी के अनेक रूपों की पूजा व अर्चना होती है। इन 9 दिनों में दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। वहीं इन दिनों मंदिर से लेकर बाजारों में navratri geet सुनाई पड़ते हैं।