नोएडा। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए वैसे तो सभी दिन मां का ध्यान लगाना चाहिए, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं, जिनमें पूजा करने से विशेष फल मिलता है। जैसे साल में पड़ने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्र। इनके अलावा साल में दो नवरात्र और होते हैं, जिनका बहुत कम लोगों को ज्ञान है। ये हैं आषाढ़ और माघ मास के गुप्त नवरात्र। नोएडा के सेक्टर-44 के रहने वाले पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि गुप्त नवरात्र तंत्र विद्या में विश्वास रखने वालों के लिए बहुत खास होती है।