बिजनौर। चार धर्म, चार दोस्त और उनके परिवार एक साथ मिलकर भाईचारे की मिसाल कायम कर रहे हैं। अलग-अलग धर्मों के बावजूद दीपावली, ईद, क्रिसमस और लोहड़ी ये एक साथ मिलकर मनाते हैं। चारों परिवार बिजनौर के नजीबाबाद के रहने वाले हैं। फिलहाल ये चारों परिवार इस वक्त चारधाम यात्रा पर निकले हैं। ऐसा कर ये लोग सभी को आपसी प्रेम, सम्मान और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं।