नोएडा। पितृपक्ष या श्राद्ध (Shradh) खत्म होने के बाद शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) शुरू हो जाएंगे। इस बार शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) 10 अक्टूबर 2018 यानी बुधवार से शुरू होंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर 2018 को नवमी और 19 अक्टूबर 2018 को विजयदशमी है। वहीं, नवरात्र को लेकर लोगों ने तैयारियां भी शुय कर दी हैं। इस बारे में सेक्टर-44 निवासी पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है कि इस बार 10 अक्टूबर 2018 से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसमें नौ दिन मां दुर्गा की आराधना की जाती है।